कोरोना पर मेरी भविष्यवाणी सही, भारत को नहीं मिला लॉकडाउन का लाभ : चिदंबरम | Nation One
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो लॉकडाउन का लाभ नहीं उठा पा रहा। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर तंज किया है।
दरअसल, पी चिदंबरम कोरोना के देश में फैलने को लेकर और सरकार के प्रयासों पर पहले भविष्यवाणी की थी, इसी को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है और कहा है कि वो गलत साबित हुए हैं।
मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी, मैं गलत हूं। भारत 20 सितंबर तक उस संख्या तक पहुंच जाएगा।
सितंबर के अंत तक यह संख्या 65 लाख को छू सकती है।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 5, 2020
चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमण की कुल संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी। मैं गलत हूं। भारत 20 सितंबर तक इस संख्या तक पहुंच जाएगा। सितंबर तक यह संख्या 65 लाख को छू सकती है।
चिदंबरम ने पीएम मोदी पर भी हमला करते हुए कहा है, विश्व का एकमात्र देश जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा रहा है वह भारत प्रतीत होता है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोनोवायरस को हरा देंगे, यह बताना चाहिए कि जब अन्य देश सफल हुए हैं तो भारत असफल क्यों हो गया।
विश्व का एकमात्र देश जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा रहा है वह भारत प्रतीत होता है।
पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोनोवायरस को हरा देंगे, यह बताना चाहिए कि जब अन्य देश सफल हुए हैं तो भारत क्यों असफल रहा।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 5, 2020
बताते चले कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर 40 लाख के पार जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया में सर्वाधिक मामले भारत में ही दर्ज किए गए हैं। एक दिन में दर्ज किये गए मामलों की संख्या 86 हजार से ज्यादा रही है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी अब कुल 70 हजार के करीब पहुंच चुका है। हैरानी की बात ये है कि लगातार होती टेस्टिंग और ठीक होते मरीजों के बाद भी भारत में इस पर रोक नहीं पा रही है।