मसूरी टिहरी बाईपास बाटा घाट के पास दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से पत्थर गिर गया।
पत्थर लगने से एक स्कूटी सवार महिला खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं।
साथ में दो बच्चों को भी हल्की चोट आई है।
उक्त दोनों महिलाएं सगी बहन हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से मसूरी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।