मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, दफ्तरों को बंद रखने के आदेश | Nation One

कोरोना वायरस ने जहां भारत में लाखों लोगो की जान ले ली है। वहीं आज कोरोना संक्रमितो की संख्या 18 लाख पार कर चुकी है। मुंबई में जहां कोरोना वायरस अपने असली रुप में है। वहीं भारी बारिश ने भी वहा कोहराम मचाया हुआ है।

बता दें कि मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई निचले इलाके में पानी भर गया तो दूसरी तरफ किंग सर्कल की सड़कों पर तो करीब 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। वहीं इसके अलावा हिंदमाता, सायन, माटुंगा, खार सबवे में भी जलभराव हो गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को भी मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। सरकार ने मुंबई के लोगों को अगले दो दिनों तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि, ‘पश्चिमी लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है और कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसमटी) के बीच बंदरगाह लाइन बंद हो गई है। वहीं केंद्रीय लाइन धीमी गति से चल रही है। ‘ इसके अलावा मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में कम से कम आठ मार्गों पर बीईएसटी बस सेवाओं को डायवर्ट कर दिया गया है।

पहाड़ी का हिस्सा गिरा

भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मकर में पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इससे किसी के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं दोपहर 12 बजे मुंबई में हाईटाइड का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं।

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट