Mumbai Rains : मुंबई में तेज बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Nation One

Mumbai Rains

Mumbai Rains : मुंबई शहर के कई इलाकों में आज भी भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है और कभी-कभी तेज हवाएं भी चलेंगी।

हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी / घंटा तक पहुंचने की संभावना है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Mumbai Rains : लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित

इसी के साथ समुद्र के बढ़ते स्तर को देखते हुए सुबह 10 बजे से बीच को भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि सोमवार से हो रही बारिश के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित हो गई है। एहतियात के तौर पर बीएमसी ने लोगों के समुद्र तटों पर जाने पर रोक लगा दी है।

नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश और प्रशासक इकबाल सिंह चहल ने कहा है कि “यह निर्देश दिया जाता है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज और रेड अलर्ट की अवधि के दौरान, मुंबई में समुद्र तट केवल सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे।”

हालांकि अगर आईएमडी किसी अलर्ट को डाउनग्रेड करता है, तो हम जनता को बीच पर आने की अनुमति दे देंगे।” बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

Also Read : Britain : पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने पीएम पद के लिए पेश की दावेदारी, कहा-लेना होगा सही निर्णय | Nation One