मां दुर्गा ने किया चीनी राष्ट्रपति का संहार, देखे तस्वीरें | Nation One

भारत और चीन के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। वहीं देश में चल रहे कई परेशानियों के बीच सभी मां दुर्गा का नवरात्री पर्व मना रहे है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक पंडाल में चीनी राष्ट्रपति पर एक ऐसा पंडाल सजाया गया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पंडाल में जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है।

इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा ‘जिनपिंग’ का संहार करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें जिनपिंग का सिर धड़ से अलग दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि, मुझे लगता है कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं।

तस्वीरें वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। इस हंगामे के बाद पंडाल के आयोजकों ने अपनी सफाई भी दी है। आयोजकों में शामिल संजय चंद्रा ने शी जिनपिंग की असुरों के साथ की जा रही तुलना का खंडन किया। उन्होंने कहा कि, ‘हम प्रत्येक वर्ष विभिन्न नस्लों से प्रेरित असुरों को बनाते हैं। हमने असुरों को इससे पहले यूनानियों और दक्षिण अफ्रीका से प्रेरित किया था।’