देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। साथ ही उन्होंने बताया की जल्द ही यहां स्थिति नियंत्रण में होंगी।
इतना ही नहीं मंत्रालय की ओर से बताया कि अभी भी कई ऐसे राज्य हैं, जिसमें कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों से 80 फीसद मामले सामने आ रहे हैं। इसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62,064 मामले सामने आए हैं। वहीं 1,007 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 15 हजार 075 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस है। वहीं 15 लाख 35 हजार 744 मरीज ठीक हो गए हैं। 44 हजार 386 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 69.33 फीसद और मृत्यु दर दो फीसद है।