उत्तराखंड में 20 जून को पहुंचेगा मानसून

देहरादून


उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी बौछारें राज्य को भिगोती रहेंगी। खासकर, चारधाम में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस हफ्ते चारधाम में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है। अन्य क्षेत्रों में भी फुहारें पड़ने की संभावना है।

इस बीच देहरादून, हरिद्वार, चमोली जिलों में कई स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बौछारें पड़ीं। नतीजतन, मैदानी क्षेत्रों में पारा लुढ़कने पर गर्मी से राहत मिली, वहीं पहाड़ में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि राज्य में इन दिनों मौसम के रंग जुदा-जुदा हैं। कभी चटख धूप और कभी झमाझम बौछारें। उनका कहना है कि ऐसे में पर्वतीय इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है तो मैदानी क्षेत्रों में थोड़ी राहत है। हालांकि, चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम के तेवर परेशानी की वजह भी बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते चारधाम में मौसम को लेकर जारी विशेष बुलेटिन पर नजर डालें तो गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ क्षेत्र में 15 जून तक हल्की और 16 व 17 जून को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। (Agency)

One thought on “उत्तराखंड में 20 जून को पहुंचेगा मानसून

  1. На сайте https://remontteplo.ru/ уточните всю полезную информацию, которая касается ремонта теплового оборудования. Если вы находитесь в поисках чего-то определенного, то используйте специальный поиск. На предприятии выполняют максимально оперативный ремонт, на который предоставляются гарантии. При необходимости будет обучен персонал, который сможет браться за самые сложные задачи. На все услуги установлены разумные расценки. Все работы выполняются в минимальные сроки. Для заказа услуги нужно позвонить по указанному телефону.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *