देहरादून: उत्तराखंड अब कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार मंद देखने को मिल रही है। वही प्रदेश में पिछले चार दिनों से बारिश ना होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दुश्वारियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ चुका है। सितंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून की विदाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके एक-दो दौर तेज बौछारों के संभव हैं।
यह भी पढ़े: शुरू हुआ विधानसभा सत्र,विपक्ष कर सकती है हंगामा..
वही इसी के चलते अभी भी पहाड़ो में कुछ स्थानों पर भूस्खलन से सड़केें बंद पड़ी हुई है। वही इसी बीच चारधाम यात्रा पर मार्ग सुचारू हो गया है। बावजूद इसके अब भी तीस से ज्यादा संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं। इन मार्गों से मलबा हटाने की क्रम जारी है। लोनिवि ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी मार्गों पर आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी। जिससे लोगोें को आवाजाही करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।