संयुक्त राष्ट्र
भारत 2026 तक दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। इस सदी की पहली तिमाही के दौरान ही देश का दुग्ध उत्पादन तीन गुना हो चुका है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) और आर्थिक सहयोग संगठन (ओईसीडी) ने यह जानकारी दी है। इस सप्ताह जारी ओईसीडी-एफएओ कृषि परिदृश्य 2017-2026 की रिपोर्ट के अनुसार भारत का दूध उत्पादन 2016 में 16.038 करोड़ टन था, जिसके 2026 तक बढ़कर 22.778 करोड़ टन होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार इस दशक के दौरान गायों की संख्या 12.25 करोड़ से बढ़कर 22.778 करोड़ होने की संभावना है। 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन दूसरे सबसे बड़े उत्पादक यूरोपीय संघ से एक तिहाई अधिक होगा। 2016 में ताजा दुग्ध उत्पादों की प्रति व्यक्ति सालाना खपत करीब 80.74 किलोग्राम थी, जो 2026 तक बढ़कर 106.94 किलोग्राम होने की संभावना है।