MCD Election : एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम के शुरुआती रूझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
इस वक्त रूझानों में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ 05 सीटों पर अभी तक बढ़त मिली है। निर्दलीय उम्मीदवार सिर्फ 01 सीट पर आगे चल रहे हैं।
MCD Election : भाजपा को करीब 35 फीसदी वोट
एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी को रूझानों में करीब 45 फीसदी वोट मिला है। जबकि भाजपा को करीब 35 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 10 फीसदी का अंतर है। दूसरी तरफ चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा को बढ़त वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 106 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर आगे चल रही है।
MCD Election : भाजपा के इन नेताओं के गढ़ में पार्टी को बढ़त
आंकडों के मुताबिक गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बड़ी बढ़त बनती दिखाई दी है। वहां पर भाजपा 32 सीटों में से 22 पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा नेता हर्षवर्धन के क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर है।
MCD Election : भाजपा के इन नेताओं के गढ़ में पार्टी को मिली हार
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, हंसराज हंस और रमेश विधूड़ी के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सिर्फ 10 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
जबकि आम आदमी पार्टी के 20 प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा हंसराज हंस के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। हंसराज हंस के क्षेत्र में भाजपा 29 सीटों पर पीछे चल रही है।
MCD Election : 2017 में भाजपा जीती थी 181 सीटें
2017 में हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला था। तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं थीं।
Also Read : MCD Election 2022 के लिए 250 वार्डों पर वोटिंग जारी, 1349 उम्मीदवार मैदान में | Nation One