13 मई राशिफल : सिंह राशि के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद समाचार देगा, मन महात्वाकांक्षी होगा | Nation One

राशिफल

मेष 

आज रुके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है। भगवान विष्णु की शरण में जाएं, विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

वृष

आज धन लाभ का योग बन रहा है। विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

मिथुन 

आज पारिवारिक उलझन तथा चिंता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें या केवल बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार का मन में जप करें।

कर्क 

आज व्यापार तथा नौकरी में किसी व्यक्ति विशेष से सहयोग ले सकते हैं, अच्छा रहेगा। किसी कार्य में विघ्नता तथा भागदौड़ लगी रहेगी।

सिंह 

आज से अधिक व्यय होगा। भाई-बंधुओं की भूमिका को लेकर उलझन बनी रहेगी।

कन्या 

आज मानसिक कष्ट होगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। भाई से सहयोग मिलेगा।

तुला 

फिजूल खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें। शिवजी के ऊपर दूध चढ़ाएं। इससे लाभ होगा।

वृश्चिक 

आज पिता से आशीर्वाद लें, सब ठीक होगा। अकारण किसी से विवाद का योग बन सकता है। भवन के रख-रखाव तथा सौंदर्य के ऊपर व्यय करना पड़ सकता है।

धनु 

आज विलासादि कार्यों पर व्यय अधिक हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें, समस्या स्वत: दूर हो जाएगी।

मकर 

आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है। माता-पिता का शुभाशीष लेते रहें। इससे आपको लाभ होगा।

कुंभ 

आज संतान के ऊपर तथा शुभ कार्यों में अधिक व्यय होगा। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें।

मीन 

आज व्यर्थ का खर्च बढ़ जाएगा तथा पारिवारिक रिश्तों में तनाव का माहौल भी बन सकता है, अत: विवेक का इस्तेमाल करें।