मेष
आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं।
वृष
आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं।
मिथुन
कारोबार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। कपड़े से जुड़े कारोबार से संबंधित लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है।
सिंह
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।
कन्या
आज आप कई बड़ी गलतफहमियों को दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे।
तुला
आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें।
वृश्चिक
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है।
धनु
आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। पिता का सहयोग भी मिलेगा। इसलिए किसी तरह से निराश न हों।
मकर
आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें।
कुंभ
आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
मीन
आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। आप इस जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करेंगे।