मेष
आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है।
वृष
आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है।
कर्क
आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
सिंह
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे।
कन्या
आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी।
तुला
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें।
वृश्चिक
आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है।
धनु
आज बड़े भाई या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी से भी बहस में न उलझें। हो सके तो बच्चों के साथ दिन बिताएं।
मकर
आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है।
मीन
आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर भी लगाम लगाएं।