Mathura: कृष्ण जन्म भूमि विवाद के प्रमुख वादी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने की हुई मांग | Nation One

mathura

Mathura: यूपी में चल रहे कृष्ण जन्म भूमि विवाद में नया मोड़ सामने आया है। बता दें कि विवाद के प्रमुख वादी महेंद्र प्रताप को जान से मारने की धमकी मिली है।

जिसके बाद वादी महेंद्र प्रताप ने वृंदावन कोटवली में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा को लेकर मांग की है।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand: उत्तराखंड की होनहार बेटी Mansi Negi World Atheltics Championship के लिए हुई क्वालीफाई| Nation One

जानकारी के लिए बता दें कि कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के प्रमुख वादी महेंद्र प्रताप को लेकर मिली जान से मारने की धमकी का बड़ा मामला सामने आया है।

Mathura: महेंद्र प्रताप ने इनपर लगाया धमकी का आरोप

वहीं महेंद्र प्रताप ने मिली धमकी का आरोप आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी पर लगाया हैं।

इसे भी पढ़े – Jawan Teaser: किंग खान का नया लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, 2023 में बादशाह का होगा धमाका | Nation One

महेंद्र प्रताप का कहना है कि जाहिद कुरैशी ने ऑडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी है।

वृंदावन कोटवली में भी तहरीर देते हुए महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग रखी है।

महेंद्र प्रताप ने कहा कि हम श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस देख रहे हैं। जिस वजह से हमको कुछ लोगों द्वारा धमकी दी गई है। उसको लेकर मैंने वृंदावन कोतवाली आए थे। मेरी तहरीर पर कोतवाल के ओर से आश्वासन मिला है। साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मैंने उनसे सुरक्षा भी मुहैया कराने की बात कही है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में मैंने एक और याचिका दायर की है। मुझे जान से मार कर टूकड़े-टूकड़े करने की बात कही गई है।