पीएम सहित कई नेताओं ने दी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई | Nation One

देश के गृह मंत्री अमित शाह का आज 56 साल के हो हए है। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के कई दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं ने उन्हें ट्विट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि, जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री @AmitShah जी। हमारा राष्ट्र समर्पण और उत्कृष्टता देख रहा है जिसके साथ वह भारत की प्रगति की ओर है। भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि,जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि, आज के दौर में अमित शाह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उनका जन्म 22 अक्तूबर, 1964 को मुंबई के एक जैन बनिया परिवार में हुआ था।