Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Manipur
  3. Manipur : AR के मुद्दे पर कुकी-मैतई समुदाय के विधायकों का PM को पत्र, रखी ये मांगे | Nation One
 Manipur : AR के मुद्दे पर कुकी-मैतई समुदाय के विधायकों का PM को पत्र, रखी ये मांगे | Nation One
Manipur

Manipur : AR के मुद्दे पर कुकी-मैतई समुदाय के विधायकों का PM को पत्र, रखी ये मांगे | Nation One

August 11, 2023 131

Manipur : मणिपुर के मैतेई और कुकी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग पत्र लिखे हैं और जातीय संघर्ष प्रभावित राज्य में असम राइफल्स के मुद्दे पर अलग-अलग मांग की है। राज्य के 40 विधायकों ने पत्र लिखा है। इनमें से अधिकतर मैतई समुदाय से संबंध रखते हैं।

मैतई समुदाय के विधायकों की तरफ से कहा गया कि राज्य से देश के सबसे पुराने अर्ध-सैनिक बल को हटा दिया जाए। वहीं, 10 कुकी विधायकों ने पीएम मोदी से ऐसा न करने का आग्रह किया और कहा कि इससे आदिवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मैतई और कुकी समुदाय के बीच झड़प के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए मई की शुरुआत में असम राइफल्स और सेना सहित अन्य केंद्रीय बलों को मणिपुर में तैनात किया गया था।

Manipur : मैतई समुदाय के विधायकों ने असम राइफल्स को हटाने की मांग की

मैतई समुदाय के विधायकों ने कहा कि असम राइफल्स को वहां से हटा दिया जाए और राज्य की सुरक्षा के साथ- साथ भरोसेमंद केंद्रीय बल को तैनात किया जाए, जो राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करे।

वहीं, दूसरी तरफ कुकी समुदाय के विधायकों ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राज्य में हथियारों और गोला-बारूद के साथ बड़े पैमाने पर विदेशी घुसपैठ हुई है। राज्य में केंद्रीय बलों और इन विद्रोही सशस्त्र समूहों के बीच लगातार संघर्ष होता रहा है।

Manipur : कुकी समुदाय के विधायकों ने की यह मांग

विधायकों ने जोर देकर कहा कि असम राइफल्स समय की कसौटी पर खरी उतरी और मणिपुर में बिना किसी भेदभाव के अपना काम किया है। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि असम राइफल्स को राज्य से ना हटाया जाए। इससे काफी ज्यादा नुकसान होगा।

बीते 5 अगस्त को मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के बीच नोंक-झोंक की जानकारी सामने आई थी। मणिपुर पुलिस ने कहा था कि असम राइफल्स के जवान कुकी समुदाय के लोगों के साथ मिले हुए हैं। साथ ही, उन्होंने पुलिस का रास्ता रोकने का भी आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, मणिपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने जातीय हिंसा के मुद्दे को बातचीत के जरिये हल करने को लेकर विधानसभा के आपातकालीन सत्र को बुलाने की मांग की है।

Also Read : Manipur में नहीं थम रही हिंसा, मोर्टार-बंदूक हमले में 6 लोगों की गई जान, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Manipur

Manipur : दो छात्रों की हत्या मामले में

by nationone_author October 2, 2023

Manipur : मणिपुर में एक बार फिर स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने दो

Punjab

Viral Video : पुलिस की गाड़ी पर बैठकर

by nationone_author September 30, 2023

Viral Video : पंजाब की एक लड़की के वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही

Manipur

भारत सरकार का बड़ा फैसला, पूर्वोत्तर के इन

by nationone_author September 27, 2023

AFSPA : नार्थईस्ट के राज्यों में अभी भी कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। मणिपुर में 3 मई से

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy