Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Manipur
  3. Manipur : हिंसा के बीच 700 से ज्यादा म्यांमार नागरिक राज्य में घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल | Nation One
 Manipur : हिंसा के बीच 700 से ज्यादा म्यांमार नागरिक राज्य में घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल | Nation One
Manipur

Manipur : हिंसा के बीच 700 से ज्यादा म्यांमार नागरिक राज्य में घुसे, सुरक्षा पर उठे सवाल | Nation One

July 25, 2023 278

Manipur : म्यांमार में सेना और नागरिक बलों के बीच चल रही झड़पों के चलते 301 बच्चों और 208 महिलाओं समेत करीब 718 म्यांमार नागरिक मणिपुर के चंदेल जिले में प्रवेश कर चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मणिपुर में हिंसा के बीच म्यांमार नागरिकों के आने को गंभीर तौर पर देखा जा रहा है।

मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने असम राइफल्स से म्यांमार के नागरिकों को वापस भेजने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तथ्यों और कारणों पर स्पष्टीकरण के लिए असम राइफल्स से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है कि क्यों और कैसे इन 718 म्यांमार नागरिकों को उचित यात्रा दस्तावेजों के बिना चंदेल जिले में भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

Manipur : म्यांमार नागरिकों को तुरंत वापस भेजने की सख्त सलाह

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने असम राइफल्स को उन 718 अवैध म्यांमार नागरिकों को तुरंत वापस भेजने की सख्त सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि म्यांमार के नागरिकों ने शनिवार और रविवार को मणिपुर में प्रवेश किया और अब जिले के सात स्थानों – लाजांग, बोन्से, न्यू समताल, न्यू लाजंग, यांग्नोम्फाई, यांग्नोम्फाई सॉ मिल और ऐवोमजंग में रह रहे हैं। ये सभी गांव म्यांमार सीमा से लगे हुए हैं।

जोशी ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल होने के नाते असम राइफल्स को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार वैध वीजा और यात्रा दस्तावेजों के बिना किसी भी आधार पर मणिपुर में म्यांमार के नागरिकों के प्रवेश को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Manipur : हजारों म्यांमारवासी मिजोरम भाग गए

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 718 शरणार्थियों के ताजा अवैध प्रवेश को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ गंभीरता से लेती है, क्योंकि विशेष रूप से चल रहे कानून और व्यवस्था के मुद्दों को देखते हुए इसके अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव हो सकते हैं।

मुख्य सचिव ने चंदेल जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और ऐसे सभी व्यक्तियों के बायोमेट्रिक्स और तस्वीरें भी रखने को कहा है।

इस बीच, फरवरी 2021 में म्यांमार में सैन्य अधिग्रहण के बाद हजारों म्यांमारवासी मिजोरम भाग गए और उस देश के लगभग 35,000 पुरुष, महिलाएं और बच्चे अब पहाड़ी राज्य में रह रहे हैं। लगभग 5,000 म्यांमारियों ने भी पहले मणिपुर में शरण ली थी। मणिपुर की म्यांमार के साथ लगभग 400 किमी और मिजोरम की 510 किमी बिना बाड़ वाली सीमा है।

Also Read : Manipur : महिला उत्पीड़न मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तार | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Manipur

Manipur : दो छात्रों की हत्या मामले में

by nationone_author October 2, 2023

Manipur : मणिपुर में एक बार फिर स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने दो

Punjab

Viral Video : पुलिस की गाड़ी पर बैठकर

by nationone_author September 30, 2023

Viral Video : पंजाब की एक लड़की के वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही

Manipur

भारत सरकार का बड़ा फैसला, पूर्वोत्तर के इन

by nationone_author September 27, 2023

AFSPA : नार्थईस्ट के राज्यों में अभी भी कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। मणिपुर में 3 मई से

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy