अजब-गजब : 31 हजार में हुई सीजन की पहली आम की टोकरी नीलाम, पढ़े पूरी खबर | Nation One

Mangoes Basket

देश  और दुनिया में हर जगह आम  के शौकीन बहुत से लोग हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि कोई इतना शौकिन कैसे हो सकता है कि 31,000 रुपये मे आम की टौकरी खरीदें। जी हां पुणे की एक मंडी में सीजन का पहला हापुस आम  खरीदने के लिए जबरदस्त होड़ दिखाई दी। मंडी में आम की टोकरी की नीलामी की गई।

बता दें कि नीलामी के दौरान आम की एक टोकरी 31,000 रुपये की बेची गई। एक व्यापारी ने दावा किया कि यह 50 वर्षों में सबसे महंगी खरीद थी। पुणे के एपीएमसी बाजार में शुक्रवार को देवगढ़ रत्नागिरी से मशहूर हापुस आम का पहला डिब्बा पहुंचा। आम का टोकरे पहुंचे पर फूलों की माला रखकर खुशी-खुशी स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने हाथ जोड़कर आम के मौसम के अच्छे व्यापार के लिए प्रार्थना की।


व्यापारी युवराज काची ने कहा कि यह सीजन के शुरुआती आम हैं। हर साल इन शुरुआती आमों को एक अनुष्ठान के रूप में नीलाम किया जाता है। क्योंकि यह अगले दो महीनों के लिए व्यापार के भाग्य का फैसला करता है।

मंडी में आम के इस टोकरे को खरीदने के लिए नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें बोली 5,000 रुपये से शुरू होकर 31,000 रुपये तक गई। लेकिन ऐसा पहली बार है जब 31000 में एक टोकरी बिकी है। व्यापारी ने यह बीते 50 वर्षों में सबसे महंगी बोली है। इसके अलावा एक टोकरी 21000 और 18000 रुपये में नीलाम हुई। वहीं दो टोकरियां 22500 रुपये में बिकीं हैं।

व्यापारी ने कहा कि पिछले 2 सालों में कोरोना वायरस महामारी के दौरान व्यापार नीचे था और व्यापारियों को घाटा हुआ। लेकिन अब चीजें सामान्य हो रही हैं।