लखनऊ : दिल्ली के बाद राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रोजाना कोरोना से संक्रमित कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह राजधानी लखनऊ में कैंट रोड स्थित रेडिसन होटल के लगभग 9 स्टाफ मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। होटल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों के नमूने लिए।
यह भी पढ़ें : लखनऊ गोलीकांड: सांसद कौशल किशोर के बेटे को मारी गई गोली, आयुष के साले को किया गया गिरफ्तार
वहीं बुधवार को भी कुछ कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे। हालांकि की इस महामारी के फैलने के बाद 48 घंटे के लिए होटल को सील कर दिया गया है। पिछले छह माह में संक्रमण के कारण 48 घंटे के लिए सील होने वाला यह पहला 3 स्टार होटल है।
जानकारी के मुताबिक बीते 28 फरवरी को इसी होटल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ठहरी हुई थीं। जिसकी वजह से अधिकारीयों की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में मिले सभी संक्रमित रसोइये हैं। इस कारण इनके जरिए अन्य में भी संक्रमण फैलने की आशंका है।
रेडिसन होटल में नौ रसोइयों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 60 अन्य कर्मचारियों के नमूने लिए हैं।बीते 28 फरवरी को इसी होटल में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी ठहरी हुई थीं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
अब तक के लिए गए नमूनों में 24 नमूने बाहरी लोगों के हैं। दरअसल महाराष्ट्र व केरल में पिछले दिनों फिर से संक्रमण बढ़ने के बाद से ही लखनऊ में एहतियात के तौर पर जगह-जगह रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी दौरान होटल से लिए गए नमूनों में से 9 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
यह भी देखें : Dehradun Doiwala: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हंगामा, कर्मचारियों में मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
राजधानी लखनऊ में 6788 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 24 घंटे में 25 नए संक्रमित मरीज पाए गए। हालांकि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। कांटेक्ट एवं सर्विलांस के आधार पर स्वास्थ विभाग की टीमों ने लखनऊ में विभिन्न स्थानों से 6788 लोगों के नमूने लिए है। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया अन्य सभी ने होम आइसोलेशन रखा गया है।