दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश भी आरोपों में घिरे, कुलदीप के भाई पर किया था जानलेवा हमला | Nation One

उन्नाव : पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भले ही दुष्कर्म मामले में सलाखों के पीछे हैं और इसकी सजा काट रहे हैं पर, उनपर आरोप लगाने वाले दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह भी आरोपों से घिरते जा रहे हैं।

महेश सिंह पर जहां कोर्ट को गुमराह करने का आरोप है, वहीं यह भी आरोप है कि, प्रधानी के चुनाव में देवेंद्र सिंह के लिए बूथ कैप्चरिंग करने से रोकने के लिए महेश ने सेंगर के छोटे भाई अतुल सिंह पर जानलेवा किया था। यह मामला 2000 का है तभी से सेंगर और दुष्कर्म पीड़िता के परिवारों में संबंध खराब हो गए थे।

आपको बता दें,2000 में प्रधानी के चुनाव में कुलदीप सेंगर की माता
चुन्नी देवी और देवेंद्र सिंह की माता राजेश्वरी देवी प्रत्याशी थे। तब दुष्कर्म पीड़िता के पिता और चाचा महेश सिंह ने राजेश्वरी देवी का समर्थन किया था।

आरोप है कि, महेश ने तब राजेश्वरी देवी के पक्ष में बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की, जिसका कुलदीप के भाई अतुल ने जमकर विरोध किया। इसी से आक्रोशित पीड़िता के चाचा ने अतुल सिंह पर जानलेवा हमला किया था और वह फरार हो गया था। हालांकि, महेश को कोर्ट से 10 साल की सजा सुनाई गई थी।