Zomato से खाना ऑर्डर करने वाले सावधान ! लड़की को घर में अकेला पर डिलीवरी बॉय ने किया जबरन ये काम | Nation One

Zomato

Zomato : महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। खासकर उन लड़कियों को घर पर खाने-पीने का सामान मंगवाती है।

ऐसा इसलिए कि होम डिलीवरी ब्यॉय शैतान भी हो सकता है। ताजा मामले में एक 42 साल के जोमैटो डिलीवरी ब्यॉय ने 19 साल की लड़की को जबरन किस कर दिया।

जाते वक्त बोला किसी चीज की जरूरत हो तो अंकल को याद कर लेना। इस घटना से घबरायी लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

Zomato : मामले की जांच कर रही पुलिस

यह मामला पुणे के येवलेवाड़ी इलाके की नामित सोसायटी का है। कोंढवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है।

कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 17 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर उसने जौमेटो से खाना ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय जैसे ही खाना लेकर उसके अपार्टमेंट में पहुंचा, उसने लड़की से पीने के लिए पानी मांगा।

Zomato : घर में अकेला पाकर जबरन किया किस

पीड़ित लड़की के मुताबिक जैसे ही वह पानी लेकर आई, वह उससे घरवालों के बारे में पूछने लगा। जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं।

डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है। उसने दोबारा से लड़की से एक और ग्लास पानी मांगा लेकिन इस बार पानी लाने के लिए जैसे ही लड़की मुड़ी जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया। किस करने के बाद जोमैटो बॉय वहां से चला गया।

Zomato : मैं, अंकल जैसा हूं, मदद की जरूरत हो बेझिझक बोलना

जाते-जाते उसने यह भी कहा कि वह उसके अंकल जैसा है। अगर उसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वह बेझिझक उसे बोल सकती है लेकिन जाने के बाद भी वह उसे व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि पहले वह कंप्लेंट करने से हिचकिचा रही थी लेकिन जब वह उसे व्हाटसएप पर मैसेज करने लगा तो उसने कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।

पीड़ित लडकी की शिकायत को लेकर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Also Read : Uttarakhand : CM हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण के निर्देश, CS ने ली अधिकारियों की बैठक | Nation One