Maharashtra : ट्रक से टकराने के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी आग, इतने लोग जिंदा जले | Nation One

Maharashtra

Maharashtra : महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टक्कर के बाद एक बस में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह घटना औरंगाबाद रोड स्थित कैलास नगर क्षेत्र में घटी।

बताया जा रहा है कि यह बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। बस यवतमाली से मुंबई जा रही थी। हादसा आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।

Maharashtra : शवों को सिटी बस में रखना पड़ा

आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण शवों को सिटी बस में रखना पड़ा। जो बस हादसे का शिकार हुई उसका नंबर mh 29, aw3100 है।

मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई घायलों का इलाज जारी है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने बताया कि यवतमाल से मुंबई आ रही बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज नासिक में चल रहा है।

Maharashtra : सभी घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी

घायलों का सभी चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पां-पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी घायलों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां आती तब तक पूरी बस में आग पकड़ चुकी थी।

Maharashtra : हादसे में 21 यात्री झुलस गए

बस में कितने लोग सवार थे अभी तक इसकी सूचना नहीं मिल पाई है। पुलिस की तरफ से इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। बस पूरी तरह से जल गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में 21 यात्री झुलस गए है। निजी बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मारे गए और घायल होने वालों में ज्यादातर बस यात्री थे। ट्रक धुले से मुंबई जा रहा था।

Also Read : PM Modi जल्द करेंगे Uttarakhand दौरा? भगवान केदारनाथ के करेंगे दर्शन | Nation One News