Mahakumbh : दो श्रद्धालुओं की मौत, सामने आई ये बड़ी वजह | Nation One
13 Jan, 2025 Nation One News 121
Mahakumbh : प्रथम स्नान पर्व के दौरान मौसम में आए अचानक बदलाव ने महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। रविवार को असम और छत्तीसगढ़ से आए दो श्रद्धालुओं की सर्दी के कारण मौत हो गई, जिससे मेला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मेला क्षेत्र के अस्पतालों में पूरे दिन मरीजों का तांता लगा रहा।
Mahakumbh : चलते-चलते चली गई जान
असम के कार्बी आंगलोंग निवासी तपन मजूमदार (54) रविवार को तीन अन्य लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए आए थे। संगम में स्नान करने के बाद वे मेले में स्थित रेलवे कार्यालय में टिकट की जानकारी ले रहे थे। वे 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर्व पर स्नान करना चाहते थे, लेकिन शाम चार बजे मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पर चलते वक्त अचानक गिरकर अचेत हो गए। उन्हें तत्काल परेड मैदान स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तपन के साथ आए करुणा कांत शर्मा ने बताया कि तपन को कहीं भी दर्द नहीं हो रहा था। अस्पताल में आईसीयू में परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनकी सांसें थम चुकी थीं
Mahakumbh : सर्दी से गई जान
वहीं, उसी दिन केंद्रीय अस्पताल में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के नागदा भरतपुर निवासी शांति बाई (52) को लाया गया। उनके साथ उनका बेटा अजय पटेल भी था। शांति बाई को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि इन दोनों की मौत सर्दी से होने वाली परेशानी के कारण हुई है।।
Also Read : UP News : गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी समेत चार की मौत | Nation One