मध्यप्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में महिला ने खुद को लगाई आग | Nation One

भारत में आत्मदाह के कई मामले सामने आ रहे है। पहले गाजियाबाद, यूपी और अब मध्यप्रदेश में महिलाओं द्वारा आत्मदाह का प्रयास हो रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक महिला ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया।

डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि महिला 20 फीसदी झुलस गई। वहीं उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

क्या था मामला

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी किशोर चावरे के कान में गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने बीते मंगलवार देर रात 11 बजे शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया है।

क्यो किया आत्मदाह का प्रयास

यह घटना उस समय हुई जब प्रशासन की टीम लाव लश्कर के साथ इस महिला के खेत पर पहुंच गई। महिला के खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल लगी हुई थी, पर प्रशासन ने जेसीबी द्वार सोयाबीन की फसल को उखाड़ना शुरू कर दिया। महिला और उसके परिजनो ने इस बात का विरोध किया पर प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।

फसल नष्ट होते देख महिला ने पहले तो अपने ऊपर पेट्रोल डाला और प्रशासन के सामने जाकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। वही पीड़ित महिला के पति का आरोप है की उसकी पत्नी सावरा बी ने खड़ी फसल को बर्बाद ना करने का बार बार प्रशासन से अनुरोध किया पर किसी ने उसकी एक नही सुनी।

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट