LPG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू गैस पर महंगाई की मार, जानें आज कितने दाम बढ़े | Nation One

LPG Price Hike

LPG Price Hike: एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी  होती दिख रही है वही आम जनता के लिए दूसरा झटका भी तैयार है। बता दें कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

जानकारी के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है।

वहीं आपको बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

LPG Price Hike: क्या हुई दिल्ली मे कीमत?

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 150 दिन के बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी की है। साथ ही घरेलू सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 949.5 रुपये का हो गया है। इससे पहले सिलेंडर 899.50 रुपये का मिल रहा था।

वहीं कोलकाता में 976 रुपये हो गए हैं। पहले ये यहां पर 926 रुपये का मिल रहा था।

मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 965.50 रुपये हो गई है।

अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत नई बढ़ोतरी के बाद 987.50 हो गई है।

इसे भी पढ़े – Petrol Diesel Price Hike: सरकार बनते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपये हुआ महंगा | Nation One

दरअसल ये आम जनता के लिए काफी मुश्किल समय होगा, जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम बड़े वही अब दूसरी ओऱ घरेलू गैस पर भी बढ़ोतरी हो गई।