देहरादून: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। कुल 77 लाख 65 हजार 423 सामान्य मतदाता पांचों सीटों पर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के सभी 11 हजार 229 मतदान स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक देहरादून में 29.82 प्रतिशत तक हुआ मतदान
वही उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में पहली बार मतदान हुआ। बता दें कि गंगोत्री में 141 मतदाता है। 3042 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद प्रदेश का सबसे ऊंचाई वाला बूथ है। किच्छा विधानसभा के नजीबाबाद बूथ ईवीएम मशीन खराब होने के चलते एक घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। मशीन बदलने के बाद यहां मतदान दोबारा शुरू हुआ।