
कुल्लू: अनिंयत्रित होकर चट्टान से नीचे गिरी बरातियों से भरी गाड़ी, 8 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के लगघाटी के खलाड़ा नाला में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब बरातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों कोे नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कोहरा बना काल, ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बता दें कि लगघाटी के खलाड़ा नाला में बुधवार सुबह बरातियों की गाड़ी पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये खलाड़ा के साथ मंदिर में शादी समारोह में आए थे। मंदिर में माथा टेकने के उपरांत अन्य लोग कुछ दूरी पर रुके थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिरनी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग बचकर भाग गए, लेकिन टाटा सूमो एचपी-01के-1605 में ही बैठे रहे।