जानिए आखिर क्यों माता के इस मंदिर में दम्पति एक साथ नहीं कर सकते है दर्शन…
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं।
ज़रूर पढ़ें :उत्तराखंड के इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही नि:संतान दंपत्ति की झोली भरती हैं ये देवी…
शिमला जिले के रामपुर नामक स्थान पर…
आज हम बता रहे हैं शिमला जिले के रामपुर नामक स्थान पर स्थित मां दुर्गा के मंदिर के बारे में, इस मंदिर में पति और पत्नी का एक साथ पूजन या दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने पर रोक है। भारत में जहां किसी दंपती के एक साथ मंदिर में जाकर पूजा करने जाने का बड़ा ही मंगलकारी माना जाता है। वहीं शिमला के रामपुर नामक स्थान पर ऐसा करने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी अगर कोई दंपती मंदिर में जाकर प्रतिमा के दर्शन करता है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ती है।
भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय को…
यह मंदिर श्राई कोटि माता के नाम से पूरे हिमाचल में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दंपती जाते तो हैं पर एक बार में एक ही दर्शन करता है। यहां पहुंचने वाले दंपती में अलग-अलग समय में प्रतिमा के दर्शन करते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने कहा था। कार्तिकेय तो अपने वाहन पर बैठकर भ्रमण पर चले गए किन्तु गणेणजी ने माता-पिता के चक्कर लगा कर ही यह कह दिया था कि माता-पिता के चरणों मैं ही ब्रह्मांड है। इसके बाद कार्तिकेयजी ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर आए तब तक गणेश जी का विवाह हो चूका था। इसके बाद वह गुस्सा हो गए और उन्होंने कभी विवाह न करने का संकल्प लिया।
जो भी पति-पत्नी यहां उनके दर्शन करेंगे वह…
श्राई कोटी में दरवाजे पर आज भी गणेश जी सपत्नीक स्थापित हैं। कार्तिकेय के विवाह न करने के प्रण से माता पार्वती बहुत रुष्ट हुई थी। उन्होंने कहा कि जो भी पति-पत्नी यहां उनके दर्शन करेंगे वह एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। यही कारण है कि आज भी यहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं करते।