जानिए क्यों बीजेपी ने महानगर मंत्री हिमांशु पुंडीर को किया निष्कासित?..

जानिए क्यों बीजेपी ने महानगर मंत्री हिमांशु पुंडीर को किया निष्कासित?..

देहरादून:  भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के साथ बीते बुधवार को महानगर कार्यालय में हाथापाई की नौबत आ गई। बता दें कि भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने यह आरोप महानगर के मंत्री हिमांशु पुंडीर पर लगाया है। जिसके बाद महानगर के मंत्री हिमांशु पुंडीर को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अध्यक्ष के साथ महानगर कार्यालय में हुई हाथापाई के बाद उनको निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि बीते बुधवार को प्रेस बयान में महानगर अध्यक्ष श्माय पंत ने हिमांशु पुंडीर पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी की नामांकन रैली में शामिल रहे और इसके साथ उन्होने आरोप लगाया कि उनकी संलिप्तता पार्टी विरोधी अन्य गतिविधियों में पाई गई। जिसके चलते संगठन ने हिमांशु से किनारा भी कर लिया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को जब हिमांशु पुंडीर महानगर कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो अध्यक्ष श्याम पंत ने उन्हें रोक दिया।

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई और बाद में मामला इतने आगे बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद महानगर महामंत्री राजेश रावत ने बीच-बचाव कर किसी तरह हिमांशु को कार्यालय से बाहर किया। इस हाथापाई के बाद देर श्याम महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने हिमांशु पुंडीर को छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया।