जानिए बुधवार को क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष: मानसिक शान्ति रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

मिथुन: मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।

कर्क: मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है।

सिंह: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या: मन में शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा परिवार में सुख-शान्ती रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषप्रद रहेगी।

तुला: शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है।

धनु: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन सम्भव है।

मकर: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है।

कुंभ: वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।