
जानिए क्या कुछ कहा ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा में
24 से 25 फरवरी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। आज अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप ने अपने भाषण में क्या कुछ खास कहा, आइए जानते हैं:-
- मेरे अजीज दोस्त प्रधानमंत्री मोदी अपने देश के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं, वे एक महान नेता हैं।
- भारत और अमेरिका दोनों ही देशों ने आतंकवाद सहा है, इस्लामिक कट्टरवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट हैं।
- भारत काफी तरक्की कर रहा है, अगले दस सालों में भारत से गरीबी हट जाएगी।
- ये स्वामी विवेकानंद का देश है, देशभक्त सरदार पटेल का देश है।
- भारत में हर एक नागरिक का सम्मान किया जाता है, एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनने तक का संघर्ष काबिल-ए-तारीफ है।
- सभी धर्मों के लोग इस देश में एकसाथ रहते हैं यही इस देश की महानता है।
- पांच महीने पहले “हाउडी मोदी” कार्यक्रम में अमेरिका ने किया था मोदी का स्वागत, अब भारत कर रहा मेरा स्वागत, ये खुशी की बात है।
- प्रधानमंत्री मोदी अंदर से काफी सख्त हैं।
- बॉलीवुड फिल्मों से भारत की रचनात्मकता दिखती है, भाषण के दौरान DDLJ का भी किया जिक्र।
- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एवं विराट कोहली की की तारीफ।