केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं | Nation One

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं

लख़नऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न जनपदों से आये समस्याग्रस्त व्यक्तियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है।

यह भी पढ़ें : स्लॉटर हाऊस पर रोक के साथ हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण मुक्त किया जाए : महाराज

 हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं तथा उ0प्र0 सरकार की कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले। मौर्य अपने सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में जन समस्याएं सुन रहे थे।

यह भी देखें : BJP चीफ जेपी नड्डा, CM योगी ने काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में की पूजा – अर्चना

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनीं व उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी। उपमुख्यमंत्री ने कई अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में दूरभाष पर वार्ता भी की है।