Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. Kanwar Yatra : यूपी में 24 घंटे के लिए जीरो ट्रैफिक लागू, इन रास्तों पर जाने से बचें | Nation One
 Kanwar Yatra : यूपी में 24 घंटे के लिए जीरो ट्रैफिक लागू, इन रास्तों पर जाने से बचें | Nation One
Uttar Pradesh

Kanwar Yatra : यूपी में 24 घंटे के लिए जीरो ट्रैफिक लागू, इन रास्तों पर जाने से बचें | Nation One

August 20, 2023 164

Kanwar Yatra : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर कल यानी 21 अगस्त को सावन के सोमवार को देखते हुए कई जगहों पर ट्रैफिक की व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। जिस जगह से कावड़िये गुजरेंगे, वहां पर आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा।

राज्य में कानून व्यवस्था बनाए और किसी भी तरह की में अन्य गतिविधियों को देखते हुए पुलिस बेहद सतर्क हो गई है।

Kanwar Yatra : कांवड़ियों के मार्ग पर खास इंतजाम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, उस जगह पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम किए गए हैं। यहां पर जीरो ट्रैफिक रहेगा।

इसे आसान शब्दों में ऐसे समझा जा सकता है कि दोनों तरफ से आने-जाने वाले दोपहिया वाहन और कारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था आज सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक रहेगी यानी कि 24 घंटे का प्रतिबंध है।

इससे पहले सावन सोमवार को देखते हुए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत बाकी जिलो से बड़ी संख्या में कावड़िए जल लेकर ब्रजघाट पहुंच चुके हैं। आज सुबह से ही इन कावड़ियों के जत्थे अलग-अलग जगहों के लिए रवाना होंगे।

इस वजह से यूपी के कई जिलों में जाम लगने की उम्मीद है। जिन जिलों में जाम लगने की उम्मीद है, उनमें गजरौला, पाकबड़ा, मूंढापांडे और रामपुर शामिल है।

Kanwar Yatra : जीरो ट्रैफिक रहेगा लागू

कांवड़ यात्रा कर रहे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने एक अहम मीटिंग की थी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया कि 24 घंटे तक नई दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक बिल्कुल जीरो रहेगा। इसमें केवल कुछ ही वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी, जिनमें एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों की गाड़िया शामिल हैं।

Kanwar Yatra : यात्रा करने के लिए इन रास्तों का करे प्रयोग

जिन लोगों को यूपी में एक जगह से दूसरी जगह पर जाना है, तो इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्ते निर्धारित किए हैं। जिन लोगों की अमरोहा की यात्रा करनी है, वे मुरादाबाद से अगवानपुर, अगवानपुर बाईपास से कैलासा रोड, कैलासा रोड से अमरोहा जा सकते हैं।

साथ ही, जो लोग बरेली से दिल्ली आना चाहते हैं, वे मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड और गाजियाबाद होकर दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

वहीं मुरादाबाद से मेरठ जाने के लिए भी पुलिस ने खास व्यवस्था की है। वे सभी लोग आजाद नगर से बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होते हुए मेरठ तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Also Read : Kanwar Yatra : CM धामी ने कावड़ मेले को लेकर अधिकारियों को दिये ये निर्देश | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

Sawan 2023 : कांवड़ियों की सुविधा के लिए

by nationone_author July 5, 2023

Sawan 2023 : सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके

Uttarakhand

Kanwar Yatra : CM धामी ने कावड़ मेले

by nationone_author June 27, 2023

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2023 की तैयारियों

West Bengal
West Bengal

West Bengal : पिकअप वैन में करंट लगने

by nationone_author August 1, 2022

West Bengal : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 19 अन्य

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy