
कानपुर गोलीकांड का आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर | Nation One
चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है। इस बात की पुष्टि उज्जैन के डीएम ने की है, आपको बता दें कि उज्जैन के महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है।
फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। वहीं यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है। बता दें कि बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था। लेकिन वह फरीदाबाद से कैसे उज्जैन पहुंचा, इस बात की पूछताछ की जा रही है।
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद छठवें दिन विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में है, अब देखना होगा कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद भी विकास दुबे को सजा मिलने में कितना समय लगता है। अगर अपराधियों के हौसले को रोकना है तो विकास दुबे को जल्द से जल्द सजा मिलना बहुत जरूरी है।