मुंबई सरकार पर एक बार फिर भड़की कंगना, कहा- कितनी और अवाजे बंद करोगे | Nation One

महाराष्ट्र पुलिस ने जहां रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर एक बार फिर भड़की नजर आई।

कंगना ने वीडियो में कहा कि ‘मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आज आपने अर्नब गोस्वामी के घर जाकर उन्हें मारा है। उनके बाल नोचें हैं। उन पर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगी आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।’ ‘हमसे पहले कितने शहीदों के गले काटे गए हैं। उन्हें लटकाया गया है। कोई बात नहीं। एक आवाज बंद करेंगे तो दूसरी आवाजें उठेंगी। पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना कहने पर आपको गुस्सा आता है। आप हैं सोनिया सेना।’

कंगना ही नही अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने भी अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘हम अर्नब गोस्वामी के साथ खड़े हैं।‘