झारखंड में अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच लोगों की मौके पर मौत, 30 घायल

झारखंड में अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच लोगों की मौके पर मौत, 30 घायल

झारखंड: झारखंड के देवघर जिले के कुछआबंध गांव के समीप उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कम से कम 30 लोग गंभीर रूप से घायल है। मधुपुर उपमंडल के पुलिस अधिकारी ए उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा एक खतरनाक मोड़ पर तड़के हुआ जब यात्री पड़ोसी दुमका जिले में एक राजनीतिक रैली में भाग लेने के बाद बाघमारा गांव में अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक को बचाया गया दूसरा लापता

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई।उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ अन्य एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।झारखंड के श्रम मंत्री राज पालीवार ने पीड़ितों के परिजन को तत्काल 50,000 रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।