Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Politics
  3. Japan : PM किशिदा के भाषण के दौरान हुआ धमाका, बाल-बाल बचे पीएम, एक संदिग्ध गिरफ्तार | Nation One
 Japan : PM किशिदा के भाषण के दौरान हुआ धमाका, बाल-बाल बचे पीएम, एक संदिग्ध गिरफ्तार | Nation One
Politics World

Japan : PM किशिदा के भाषण के दौरान हुआ धमाका, बाल-बाल बचे पीएम, एक संदिग्ध गिरफ्तार | Nation One

April 15, 2023 980

Japan : जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को जापान के पीएम फूमियो किशिदा के भाषण के दौरान बम ब्लास्ट हुआ है।

पीएम किशिदा सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक उम्मीदवार के साथ वाकायामा में भाषण दे रहे थे, तभी अचानक किसी शख्स ने उनकी ओर बम फेंक दिया।

ब्लास्ट होने से चारों ओर धुआं-धुआं हो गया। हालांकि पीएम किशिदा बाल-बाल बच गए। ब्लास्ट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जनसभा में शामिल होने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। पीएम किशिदा को फौरन मौके से सुरक्षित निकाला गया।

Japan : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम चुनाव से पहले लोगों को संबोधित करने के लिए वाकायामा गए हुए थे। तभी यह धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। सभी लोगों को मौके से निकाला गया। वहीं, पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। द जापान टाइम्स ने बताया कि वाकायामा शहर में पीएम के भाषण शुरू होने से ठीक पहले ब्लास्ट हुआ है।

इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धमाका के बाद कैसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

Japan : पिछले साल पूर्व पीएम की हुई थी हत्या

बता दें कि जापान की यह दूसरी घटना है जब किसी बड़े राजनेता की सुरक्षा में सेंध लगी हो। इससे पहले भी साल 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी।

हमलावर ने 8 जुलाई 2022 को गोली मारकर पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या कर दी थी। शिंजो आबे पर भी भाषण के दौरान ही हमला की गई थी। शिंजो को दो गोलियां लगी थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

Also Read : PM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर, बोले – मैं मक्खन पर नही पत्थर पर लकीर खींचता हूं | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
shinzo abe
Crime Exclusive World

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे

by Nation One- Desk July 8, 2022

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार यानी आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें

technology news
Technology

Technology News: R15 इंजन के साथ Yamaha ने

by Nation One- Desk June 16, 2022

Technology News: Yamaha अपना एक नया स्कूटर पेश करने वाला है। बता दें कि इस स्कूटर का नाम होगा X-Force

Tokyo
World

Tokyo : 12 लाख खर्च कर जापान के

by nationone_author May 26, 2022

Tokyo : जापान में एक शख्स ने हैरान करने वाला काम किया है। इस शख्स ने कुत्ते की तरह दिखने

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy