जांजगीर चांपा: चुनावी रंजिश के चलते ली जान

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में चुनावी हार-जीत के कारण एक की जान चली गई। आरोपी ने टांगी से प्रहार किया है।

उप सरपंच पद में हार जाने के बाद युवक ने कदम उठाया। मृतक का नाम किशोर उपाध्याय बताया जा रहा है।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। आपको बता दें यह पूरा मामला अकलतरा थाना के साजापाली क्षेत्र का है। चुनाव में हार का सामना करने के बाद आरोपी द्वारा ये कदम उठाया गया था।

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से दीपक यादव की रिपोर्ट