20 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पारिवारिक कलह से बचें।

वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या अनचाहे तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। फिर भी मन अशांत रहेगा।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। निजी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कुछ पारिवारिक, कुछ स्वास्थ्य की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। झगड़े विवाद से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।