जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

अमृतसर: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सोमवार को चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया सवारियों से भरी बस एक कार से टकरा गई। बस में बैठी सवारियों की चीखें निकल गई। लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जिसमें 18 लोग घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वही इनमें से चार की हालात गंभीर बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में, दिया यह संदेश

जानकारी के अनुसार चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास बजरी से भरा टिप्पर जा रहा था। इसके पीछे से अमृतसर से जालंधर आ रही बस जा टकराई। वहीं बस के पीछे आ रही एक कार की भी बस से टक्कर हो गई। बस सवारियों से भरी हुई थी और टिप्पर बजरी से भरा था। जिसमें 18 लोग घायल हो गए हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।