ITBP अपने हर जवानों के जन्मदिन को कुछ इस तरह बनाएगी खास…

ITBP अपने हर जवानों के जन्मदिन को कुछ इस तरह बनाएगी खास...

भारत-चीन सीम पर तैनात देश की सुरक्षा करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने अपने सभी जवानों के हौसलों को बढ़ाने के लिए उनको उनके जन्मदिन के अवसर पर आधे दिन की छुट्टी देने,केक काटे जाने और वर्दी पहनने से छुट देने का ऐलान किया है। अधिकतर समय घर से बाहर रहने वाले इन जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसी घोषणा की गई है। हमारी सेना के जवान हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते है। ऐसे में वो कभी अपने परिवार के साथ कभी भी अपना जन्मदिन और कोई तीज त्योहार को नही मानते है। ऐसे में आईटीबीपी ने अपने जवानों को जन्मदिन अच्छे से मनाने की घोषणा की है।

यूनिट में जन्मदिन का समारोह आयोजित…

पंजाब के पटियाला में तैनात बल की 51वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब से नोटिस बोर्ड पर उन लोगों के नाम अंकित होंगे जिनका जन्मदिन है और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की मुबारकबाद देंगे। यूनिट में जन्मदिन का समारोह आयोजित किया जाएगा। केक काटने का कार्यक्रम होगा और स्नैक्स भी दिए जाएंगे। और अब हर किसी के जन्मदिन को अच्छे से मनाया जायेगा। जिससे उनको अपने जन्मदिन के अवसर भी अपने परिवार की कमी महसूस ना हो।

अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित भारत…

इस आदेश के अनुसार बांटने से खुशियां बढ़ती हैं। हमारे जवाने अपने काम के चलते घरों और परिजनों से लंबे समय तक दूर रहते हैं, इसलिए हमने उनके जन्मदिन को खास बनाने का निर्णय किया है। इसमें कहा गया है इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की पशु परिवहन शाखा के उप महानिरीक्षक सुधाकर नटराजन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जवान अगर छुट्टी पर नहीं है। और किसी अभियान पर नहीं है और यूनिट में मौजूद है तो किसी भी जवान का जन्मदिन नहीं छूटेगा।