Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर, पढ़ें | Nation One
 Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर, पढ़ें | Nation One
India

Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी, पृथ्वी का लगाया चौथा चक्कर, पढ़ें | Nation One

September 15, 2023 152

Aditya L1 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर लिया है। भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने चौथे ‘अर्थ बाउंड मैन्यूवर’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

‘अर्थ बाउंड मैन्यूवर’ का मतलब पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण बल के जरिए स्पेस में सफर के लिए स्पीड पैदा करना है। L1 प्वाइंट पर पहुंचने के लिए आदित्य तकरीबन चार महीनों का समय लगेगा।

भारतीय स्पेस एजेंसी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि अगला मैन्यूवर ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन 19 सितंबर को रात दो बजे किया जाएगा।

Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी

इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर आदित्य-L1 को लेकर खुशखबरी दी है। इसरो ने कहा कि आदित्य-L1 का ‘चौथा अर्थ बाउंड मैन्यूवर’ सफल रहा है।

इसरो के मॉरीशस, बेंगलुरू, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर और पोर्ट ब्लेयर के ग्राउंड स्टेशन के जरिए ऑपरेशन के दौरान सैटेलाइट को ट्रैक किया जा रहा है।

आदित्य एल-1 के लिए फिजी द्वीप पर मौजूद ट्रांसपोर्टेबल टर्मिनल पोस्ट-बर्न ऑपरेशन में स्पेसक्राफ्ट की मदद करेगा। बता दें कि आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट 256 km x 121973 km दूर मौजूद है।

Aditya L1 : 10 सितंबर को तीसरी कक्षा में हुआ था इंजेक्ट

आपको बता दें कि सच चंद्रयान 3 की सफलता के बाद 2 सितंबर को भारत ने सूरज के अनसुलझे रहस्यों का पता लगाने के लिए आदित्य एल-1 स्पेस क्राफ्ट लांच किया था। यह धरती और सूरज के बीच लैंग्रेज प्वाइंट यानी L1 तक जाएगा।

अब तक यह धरती के तीन ऑर्बिट का चक्कर पूरा कर लिया है। पिछली बार इसे 10 सितंबर को धरती की तीसरी कक्षा में इंजेक्ट किया गया था।

Also Read : Aditya L1 Mission : ISRO का लॉन्च किया आदित्य एल-1, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

कब टूटेगी प्रज्ञान-विक्रम की नींद? Chandrayaan 3 को

by nationone_author September 24, 2023

Chandrayaan 3 : अगस्त महीने में आज ही के दिन भारत ने इतिहास रचते हुए चांद पर तिरंगा फहराया था।

India

Chandrayaan 3 के लैंडर और रोवर आज देंगे

by nationone_author September 22, 2023

Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक बार फिर जागने की उम्मीद है। 14 दिनों

India

Chandrayaan 3 : चांद पर नहीं आया था

by nationone_author September 11, 2023

Chandrayaan 3 : भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 फिलहाल स्लीप मोड पर है। चांद पर अंधेरा होने के चलते

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy