IPL: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ पर 12 लाख का जुर्माना | Nation One

IPL 2020 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह पहला अवसर है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए। इसी कारण स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने कहा है कि, ‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्तूबर 2020 को खेले गए मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’

यह पहली बार नही है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के साथ-साथ इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।