International Flight Ban : DGCA के अगले आदेश तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को किया बैन | Nation One

International Flight Ban

International Flight Ban : देश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच DGCA ने भारत में अगले आदेश तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। बता दे कि पहले 19 जनवरी को उड़ानों पर निलंबन के आदेश को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया था।

रिपोर्ट के मुताबित, डीजीसीए ने भारत से आने-जाने वाली निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के निलंबन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने 23 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन भारत रूस, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया समेत 35 देशों के साथ विशेष उड़ानें संचालित कर रहा है।

इसे भी पढ़े – Maha Shivratri Special : इस मंदिर मे बिना भेट चढाए होते है भगवान शिव के दर्शन, पढे पूरी खबर | Nation One

कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से फ्लाइट्स को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। औऱ एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए से कोविड-19 के ओमिक्रॉन की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने निर्णय की समीक्षा करने को कहा।

बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सेवा शुरू करने की इजाजत दे सकती है। 2020 में कोरोना महामारी से पहले 2,800 से अधिक उड़ानें उड़ान भरती थीं। लेकिन फिलहाल 2100 के करीब है।

वहीं कोविड स्तर के 80% तक पहुंचने के लिए, 2,200 उड़ानों का उड़ान भरना जरुरी है जिसके बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू करने की इजाजत दी जाएगी।