उत्तराखंड की सूचना निदर्शनी का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ’सूचना निदर्शनी’ का विमोचन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक,  सतपाल महाराज, यशपाल आर्य,  अरविन्द पाण्डे,  सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, सचिव सूचना चन्द्रशेखर भट्ट व महानिदेशक सूचना  पंकज कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रावत से बुधवार को सचिवालय में वित्त सेवा अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने वित्त सेवा अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में वित्त सेवा का अहम योगदान होता है।

मुख्यमंत्री ने वित्त सेवा अधिकारियों से अपेक्षा की कि पूरी लगन और ईमानदारी से अपना काम करेंगे एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष एलएम पंत, उपाध्यक्ष अरुणेन्द्र सिंह चौहान, महासचिव मनीष कुमार उप्रेती, सचिव विक्रम सिंह जंतवाल और वीरेन्द्र रावत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला ने भेंट की। भोले महाराज एवं माता मंगला ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में आपदा राहत कोष के लिए सहायता राशि के रूप में कुल एक करोड़ चौसठ लाख पचास हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य के लिए भोले महाराज एवं मंगला माता को  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन सदा ही राज्य के हित एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में आय के स्रोत सीमित है, जरूरत है राज्य के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी निभाने की।

 

One thought on “उत्तराखंड की सूचना निदर्शनी का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *