इंडियन आर्मी ने 35 फीट लंबा पुल बनाकर बचाई 100 जिंदगियां…..

इंडियन आर्मी

केरल : राज्य में बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इंडियन आर्मी  के जवानों ने अपनी जान का परवाह किये बगैर 100 लोगों की जान को बचाकर साहस का परिचय दिया।

भारतीय सेना के जवानों ने 35 फीट लंबे पुल का…

दरअसल, मालम्पुझा और वालियाकाडू गांव में बाढ़ के कारण कई लोग फंस गये थे। इन्हें बचाने के लिये इंडियन आर्मी के जवानों ने 35 फीट लंबे पुल का निर्माण किया और लगभग 100 लोगों को इसकी मदद से बचाया।

राज्य में लगातार हो रही बारिश से मुल्लापेरियार डैम का पानी भी 142 फीट तक भर गया है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो यह खतरे के निशान को भी पार कर सकती है।

मदिकेरी में बहने वाली कावेरी नदी भी…

बारिश से सिर्फ केरल ही नहीं, बल्कि कर्नाटक के भी हाल बेहाल हैं। राज्य के लोगों का कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से बुरा हाल है। भारी बारिश से मदिकेरी में बहने वाली कावेरी नदी भी ऊफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और सुरक्षा बल भी…

फिलहाल प्रशासन हर जगह लोगों की सहायता के लिये उचित कदम उठा रहा है, और साथ ही इंडियन आर्मी, भारतीय नौसेना और सुरक्षा बल भी लोगों की सहायता में लगे हुये हैं।