नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने डिफेंस यानी रक्षा बजट के लिए 4,78,195.62 करोड़ रुपए जारी किए। इसमें 1,15,850 करोड़ रुपए की पेंशन शामिल हैं। लगातार यह 7वां साल है, जब मोदी सरकार ने डिफेंस बजट बढ़ाया है।
इससे पहले 2020 में रक्षा बजट 4.71 लाख करोड़ रुपए था। चीन और पाक जैसे खुराफाती पड़ोसियों की वजह से भारत को हर साल रक्षा बजट पर एक भारी-भरकम रकम खर्च करनी पड़ती है। पिछले कई महीनों से चीन से चल रहे टकराव के बीच एक बार फिर रक्षा बजट में इजाफा किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया, जिसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 4.78 लाख करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है। इसमें से करीब 20,776 करोड़ रक्षा आधुनिकीकरण के मद में बढ़ाए गए हैं।
इस बार रक्षा बजट में भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन के लिए आबंटित राशि में कमी हुई है। यह माना जा रहा है कि पेंशन लेने वालों की संख्या में कमी होने की वजह से पेंशन की राशि में कमी हुई हो सकती है। हालांकि रक्षा मंत्रालय की तरफ से अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है।
लगातार 7वीं बार बढ़ा रक्षा बजट
साल रक्षा बजट (रुपए)
2014 2.29 लाख करोड़
2015 2.47 लाख करोड़
2016 3.41 लाख करोड़
2017 3.6 लाख करोड़
2018 4.04 लाख करोड़
2019 4.31 लाख करोड़
2020 4.71 लाख करोड़
2021 4.78 लाख करोड़