सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए भाजपा सरकार में: मनोज तिवारी

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और मजबूत करने के लिए यमुना विहार में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वह कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के घर गए और केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दधीचि गो सेवा समिति के प्रधान राजकुमार गर्ग और श्याम बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी दीपक अग्रवाल के घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 48 महीने में जनता के हित में विकास के जितने कार्य किए, उतने कार्य गैर भाजपा सरकारों ने 48 वर्षों में नहीं किया। इन विकास कार्यों के बारे में दिल्ली और देश में की जनता के बीच जानकारी पहुंचाना जरूरी है। इसलिए सरकार के मंत्री, सांसद, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस काम को अंजाम देने के लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं।

समाज के हर वर्ग को मिलेगा लाभ

संपर्क अभियान के दौरान समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाएगा और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए हर समाज के व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा। तिवारी ने कहा कि सरकार की नीतियां जब जन-जन तक पहुंचेंगी तो न सिर्फ उसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा, बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को अपार जनसमर्थन भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *