नाहन में अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी स्कूल बस, चालक सहित चार बच्चों की मौत, कई घायल
नाहन: हिमाचल प्रदेश के नाहन में शनिवार की सुबह उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब डीएवी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक सहित तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। वही मौैके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल बस में ड्राईवर एक अभिभावक कुल 16 बच्चे सवार थे। जानकारी मिलते ही आसपास में पुलिस की सहायता से घायल बच्चों को ददाहू हॉस्पिटल लाया गया। जहां से कुछ बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उनको नाहन रेफर कर दिया गया।