देहरादून के एक होटल में चल रहा था सेक्स रेकैट, पुलिस ने किया भंडाफोड़…

देहरादून के एक होटल में चल रहा था सेक्स रेकैट, पुलिस ने किया भंडाफोड़...

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में भी अब अनैतिक देह व्यापार के एक के बाद एक नए मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला राजधानी के जीएमएस रोड स्थित एक होटल का है जहां पटेलगर पुलिस ने एक होटल में छापामारी करते हुए अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला राजधानी स्थित जीएमएस रोड़ के किंग फिशर होटल का है। बता दें कि इस होटल में कोलकाता की एक दंपति ने अनैतिक देह का धंधा खोल रखा था। यह दपंति अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक व्यापार का धंधा करती थी। बताया जा रहा है कि यह दंपति लंबे समय से इस धंधे को चला रही है। एसएसपी ने पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद पटेलनगर पुलिस और मानव तस्करी निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम गठित की। वही मंगलवार शाम होटल में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें इस महिला के इस धंधे का पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कोलकाता की एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो पीडिताआें को मुक्त कराया है। वही पुलिस को वहां से शक्तिवर्धक कैप्सूल के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई।